Advertisement

home

एसडीएम ने लेखपालों के द्वारा बटवाए कंबल।

बरेली। मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार ने कड़ाके की ठंड और शीत लहर के चलते 119 मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़, मीरगंज समेत सभी कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपालों के द्वारा बटवाए कंबल। मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी और शीत लहर के चलते आज शुक्रवार को लेखपाल आदित्य गंगवार के द्वारा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी एवं सतुईया खास, ठिरिया खेतल, मनकरी, चिटौली, बल्लियां एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा और असहाय बुजुर्गों एवं गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण कराए गए।और उसी के साथ कई जगह अलाव भी जलवाएं गए। इसी तरह अन्य कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कंबल वितरण और अलाव जलवाए गए। लेखपाल आदित्य गंगवार ने बताया कि आज कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में गरीब, असहाय, बेसहारा, बुजुर्गों को लगभग 10 से 15 कंबल बांटे गए। इसी तरह सतुईया खास, ठिरिया खेतल, मनकरी, चिटौली, बल्लियां एवं अन्य गांवों में कंबल वितरण एवं अलाव जलवाने का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिसंबर के महीने में मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण कड़ाके की सर्दी और शीतलहर और रात और दिन में सर्द होने से दिन में कंपकंपी छूटने लगी है। गुरुवार और शुक्रवार सुबह बहुत घना कोहरा होने से दृश्यता शून्य रही। इस दिन अधिकतम पारा 21.1 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में धुंध और कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago