Advertisement

home

पुलिस ने लूट का किया खुलासा, चार को भेजा जेल, लुटेरों से 80 हजार नगदी तमंचा और बाइक बरामद

बरेली। चार दिन पहले फाइनेंस कंपनी के साथ की गई लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करके चार आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि चार आरोपी फरार है।गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 80 हजार नकदी समेत एक टेबलेट,315 बोर का एक अवैध तमंचा,दो जिंदा कारतूस,एक बाइक बरामद किए है।
प्रेस वार्ता में एसपी मुकेश मिश्रा ने बताया चार दिन पहले 8 दिसंबर शाम को रहपुरा रोड पर फाइनेंस कंपनी कार्यकर्ता जिला रामपुर की कोतवाली के गांव हरदुआ निवासी लालाराम अपने अन्य साथी सुनील के साथ गांव मीरापुर से किस्तों की वसूली करके बाइक के द्वारा लौट रहे थे। हाइवे रहपुरा अंडरपास से पहले बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग झपट्टा मारकर छीनकर उसमें रखे एक लाख 20 हजार रुपए,दो मोबाइल,एक सैमसंग कंपनी की टेबलेट को लूटकर ले गए थे।पीड़ित के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर पीड़ित के पीछे और आगे जा रहे दो दो बाइक पर सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी।10,12 लोग उठाकर पूछताछ की।पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार के आधी रात के बाद रहपुरा अंडरपास के पास रबर फैक्ट्री के मैदान में मौजूद झाड़ियों में छिपे चार लोगों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थाना लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम स्थानीय थाना के गांव रफियाबाद निवासी अंकित और गांव रहपुरा निवासी रन सिंह,गोविंद उर्फ जहरीला,मोनू उर्फ मोरपाल बताया।पहले तो सभी पुलिस को चकमा देते रहे।लेकिन शख्ती करने पर चारों टूट गए। लूट का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया उन्होंने फरार गांव भोलापुर निवासी अजय गंगवार,रफियाबाद निवासी भूपेंद्र गुर्जर,गांव रहपुरा निवासी सुमित और उबैश के साथ मिलकर अपने निजी खर्चों के लिए लूट की थी।बताया गोविंद और उबैश पीड़ित की रेकिंग कर रहे थे।तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 80 हजार रुपए,लूटी गई टैबलेट, 315 बोर का अवैध तमंचा,दो कारतूस बरामद किए।पुलिस ने चारों आरोपियों को शुक्रवार बाद कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

गिरफ्तार अंकित के खिलाफ पहले से ही स्थानीय थाना में दो मुकदमे लिखे हुए है।हालांकि बाकी गिरफ्तार रन सिंह,गोविंद,मोनू पहली बार जेल गए है।

 

Express views

Recent Posts

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…

5 hours ago

दिल्ली जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका

बरेली ।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम…

5 hours ago

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का योगी सरकार पर हल्ला बोल, धान की खरीद शून्य, गन्ने का 209 करोड़ बकाया, बोले इस्तीफा दें राज्यमंत्री

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सोमवार को प्रेस…

5 hours ago

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

1 day ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

1 day ago