Advertisement

home

बरेली: 905 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख की खेप बरामद

बरेली। पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 905 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों तस्कर पंजाब से अफीम लाकर बरेली व आसपास के इलाकों में स्थित ढाबों पर सप्लाई किया करते थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट इलाके के पास की गई, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago