Advertisement

home

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध चुना जाना तय

बरेली ।उत्तर प्रदेश बीजेपी की सियासत में बड़ा बदलाव तय हो गया है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। शनिवार को पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि उनके अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

पंकज चौधरी के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसादमौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं ने रखा। अब रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल औपचारिक रूप से नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।

इस बीच गोरखपुर से एक भावुक दृश्य भी सामने आया। जब पंकज चौधरी की मां को उनके बेटे के प्रदेश अध्यक्ष बनने की जानकारी दी, तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने रोते हुए कहा कि बस बेटा आगे बढ़े, यही उनका आशीर्वाद है। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

हालांकि शनिवार दोपहर तक प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर सस्पेंस बना रहा। सुबह करीब 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के भाजपा कार्यालय पहुंचते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जब उनसे नए अध्यक्ष को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ी देर में सब कुछ सामने आ जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी पार्टी कार्यालय जा रहा हूं, आगे सब पता चलेगा। हालांकि कुछ ही देर बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में संकेत दे दिए।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष सात बार के सांसद रहे हैं, अपने समाज में लोकप्रिय हैं और पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके इस बयान को सीधे तौर पर पंकज चौधरी से जोड़कर देखा गया। पंकज चौधरी योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर मंडल की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह महाराजगंज लोकसभा सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं और ओबीसी वर्ग की कुर्मी बिरादरी से आते हैं। अगर उनकी नियुक्ति होती है तो वह यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले चौथे कुर्मी नेता होंगे।
गौरतलब है कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी 2025 को होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव, यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनावों के चलते यह प्रक्रिया टलती चली गई। अब रविवार को औपचारिक ऐलान के साथ यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, जिस पर पूरे प्रदेश की सियासत की नजरें टिकी हुई हैं।

 

Express views

Recent Posts

मछलियों को चारा डालने गए ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद घटना सामने आई,…

11 hours ago

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध…

13 hours ago

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल…

13 hours ago

बीडीए की बड़ी कार्रवाई: बरेली में सपा नेता का कोचिंग सेंटर सील, एक कमरे में ठूंसकर बिठाए थे 150 छात्र

लखनऊ अग्निकांड के बाद दूसरे दिन भी जारी रहा सघन चेकिंग अभियान,सिर्फ एक फीट चौड़ी…

13 hours ago

पीलीभीत: सिस्टम की बेरुखी से तंग आकर किसान का अनोखा विरोध, 9 महीने भटकाया, अब मेरी ज़मीन एसडीएम और लेखपाल को दान कर दो डीएम साहब!”

भ्रष्टाचार और लचर व्यवस्था की खुली पोल, पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा- '…

17 hours ago

जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक व सचिव को चौपाल लगाने के निर्देश दिए

विमलेश कुमार@express views बरखेड़ा।तीन दिन लगातार ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ग्राम प्रसाशक ब…

2 days ago