Advertisement

home

एसआईआर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन ने समाजवादी पार्टी साधा निशाना मौलाना बोले यह हिंदू मुस्लिम नहीं वोटर लिस्ट दुरुस्ती करण का मामला

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा और करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सपा मुखिया जानबूझकर भ्रम और सांप्रदायिक जहर फैला रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग का मकसद पूरी तरह पारदर्शी और संवैधानिक है।

मौलाना शहाबुद्दीन ने साफ कहा कि चुनाव आयोग हिंदू-मुसलमान करने के लिए नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए एसआईआर चला रहा है। इसके तहत यह जांच की जा रही है कि किस इलाके में कितने वास्तविक मतदाता हैं, कौन लोग पलायन कर चुके हैं और किन मतदाताओं का निधन हो गया है। इसके लिए हजारों बीएलओ और सरकारी कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव इस संवैधानिक प्रक्रिया को जानबूझकर हिंदू-मुसलमान के चश्मे से देख रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह कहना कि चुनाव आयोग मुसलमानों के वोट काट रहा है, पूरी तरह बेबुनियाद, गैर-जिम्मेदाराना और बचकाना बयान है।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

4 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

9 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

24 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago