Advertisement

home

लखनऊ:इतिहास संकलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जिले के वास्तविक इतिहास के सर्वे व संकलन के निर्देश

अखिलेश मिश्रा@express views

लखनऊ। 12 दिसंबर को इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत (उत्तर भाग) की एक महत्वपूर्ण बैठक अलीगंज स्थित राम राम बैंक चौराहे के पास केसरिया भवन के द्वितीय तल पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय श्रीहर्ष मिश्र ने की।

बैठक में अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. मुकेश कुमार, अखिलेश मिश्र, अर्पित मिश्र, सुशील कुमार त्रिपाठी, आचार्य शिवाकांत मिश्र, रूपा श्रीवास्तव, डॉ. साधना द्विवेदी, डॉ. मुनेंद्र सिंह एवं डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित कई आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सह संगठन सचिव संजय श्रीहर्ष मिश्र ने सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि लखनऊ जनपद के संपूर्ण जिले का सर्वे किया जाए और जिले से संबंधित अब तक लिखी गई सभी ऐतिहासिक पुस्तकों का संकलन किया जाए। साथ ही गढ़ व्यवस्था को प्रमुखता के साथ व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में 5 से 7 दिसंबर 2025 को समालखा, पानीपत में संपन्न हुए अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के 13वें महाधिवेशन की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर लखनऊ के वास्तविक इतिहास से जुड़े कई अनछुए और गूढ़ तथ्यों पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि जानकीपुरम का नाम मड़ियांव गांव में स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने जानकी मंदिर के कारण पड़ा। पल्टन मड़ियांव छावनी से ही 1857 के गदर की शुरुआत मानी जाती है। लखनऊ की खानपान शैली की विशेषता का उदाहरण दिया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि टिकैतराय ने लखनऊ में पहली आवास विकास योजना शुरू की थी, जिसके अंतर्गत 13 वीआईपी कॉलोनियां बसाई गई थीं। अवध के नवाब आसफुद्दौला ने 78 ग्राम सभाओं को मिलाकर लखनऊ की स्थापना की थी और वर्ष 1851 में लखनऊ विश्व का सबसे बड़ा शहर था।

इसके अलावा खास बाजार, नक्खास बाजार, लाटूश रोड और मॉडल हाउस जैसी ऐतिहासिक जानकारियों को भी साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय सह संगठन सचिव ने इन सभी अनछुए पहलुओं पर गहन शोध कर विस्तार से लिखने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इन निर्देशों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का संकल्प लिया।

Express views

Recent Posts

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में महिला समेत चार लोग घायल

​बरखेड़ा। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो…

2 hours ago

जमीन के बटाई विवाद को लेकर मारपीट, सिर पर लोहे की चीज से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र में जमीन के बटाई पर लेने को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति…

2 hours ago

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

​ ​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ नशे…

2 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को तालाब में डुबोया, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची…

1 day ago

दुकान में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध व्यक्ति, छत से कूदकर भागने में हुआ गंभीर घायल

बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लॉक चौराहे पर स्थित एक दुकान में बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति के…

2 days ago

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 days ago