Advertisement

home

मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए


​बरखेड़ा।​ बुधवार को दोपहर 1 बजे ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द और मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण किये गए। मुख्यमंत्री आवास योजना के कुल 389 लाभार्थियों में आज 202 लाभार्थियों को ये स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल एक लाख बीस हजार रूपये की धनराशि खातों में दी जाएगी। जिसकी प्रथम किस्त 40 हजार रुपए 202 लाभार्थियों के खातों में पहुंच चुकी है।
​इस मौके पर क्षेत्र के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सभी लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने पर बधाई दी उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिन पात्र लोगों को किन्हीं कारणों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोग, बाढ़ से प्रभावित लोग और 50 वर्ष से अधिक आयु वाली ऐसी महिलाएं जो अब तक स्वयं के आवास से वंचित हैं ऐसे परिवारों को योजना में वरीयता दी गई है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन लाभार्थियों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें जल्द ही योजना से लाभांवित किया जाएगा।
​जिला मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने सभी लाभार्थियों को आवास से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी उन्होंने बताया कि यह आवास 25 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाए जाएंगे। आवास की नींव और दीवार निर्माण के लिए 40 हजार रुपए की प्रथम किस्त लाभार्थियों के खातों में डाल दी गई गई। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास का निर्माण 90 दिनों के भीतर कराया जाएगा।
​इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार गंगवार, खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश, पूर्व चेयरमैन बरखेड़ा अशोक कुमार गुप्ता, राजेंद्र पाठक, प्रधान नवीन यादव, नरेंद्र गंगवार अमित गुप्ता चंद्रपाल दिवाकर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

​बरखेड़ा: खेत पर सिंचाई कर रहे युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और…

9 hours ago

एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

बरेली।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज बरेली के आईएमए हॉल में भाजपा प्रत्याशी…

11 hours ago

तेंदुए की दहशत से थमा जनजीवन, स्कूल में शिक्षक मौजूद बच्चे गायब,ग्राम सचिवालय  पर लटके ताले; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

​बरखेड़ा : क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में  पिछले एक सप्ताह से घूम रहे एक तेंदुए…

13 hours ago

धर्मांतरण की आड़ में लालच का खेल या साजिश? कथित मतांतरण के आरोपों ने मचाया बवाल

नौकरी, शादी और चमत्कार का झांसा देकर धर्म बदलवाने की साजिश। पुलिस ने आरोपी को…

2 days ago

बरेली: बार एसोसिएशन परिसर में हुआ शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण

एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का बार एसोसिएशन ने जताया आभार बरेली। बरेली बार एसोसिएशन परिसर में…

3 days ago

इश्कबाज दरोगा पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

बरेली ।एक महिला ने दरोगा पर रेप और मारपीट करने का आरोप लगाया है महिला…

4 days ago