Advertisement

home

पॉश कॉलोनी के किराये के फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 पुरुष व 1 महिला गिरफ्तार

बरेली। थाना बारादरी पुलिस व महिला सशक्तिकरण हेतु गठित मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डोहरा रोड स्थित पॉश कॉलोनी महेन्द्र नगर फेस-02 में किराये के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 पुरुष व 1 महिला को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में प्रभारी निरीक्षक बारादरी एवं मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि महेन्द्र नगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने भी आए दिन बाहरी पुरुषों व महिलाओं की आवाजाही को लेकर रोष व असंतोष व्यक्त किया था। सूचना से क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में एक टीम गठित की गई।

टीम द्वारा संबंधित फ्लैट पर दबिश दी गई, जहां 1 महिला व 5 पुरुष अर्धनग्न अवस्था में आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़े गए। पूछताछ में सामने आया कि महिला द्वारा रेट तय कर सभी युवकों को किराये के फ्लैट पर बुलाया गया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की तहरीर पर थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी में शामिल
रोहित पुत्र ओमकार निवासी बिचपुरी थाना बिथरी चैनपुर, सोनू पुत्र मिश्रयार निवासी डेलापीर थाना इज्जतनगर, बसंत पुत्र शेर सिंह उर्फ भेरा निवासी राजेन्द्रनगर स्टेडियम रोड बारादरी, अभय विक्रम पुत्र ऋषिपाल निवासी मिथलापुर कॉलोनी थाना इज्जतनगर, सुधांशु पुत्र रूपकिशोर निवासी काकरटोला बारादरी तथा एक महिला शामिल है। रोहित का आपराधिक इतिहास अत्यंत लंबा बताया गया है, जिस पर पूर्व में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्तों ने बताया कि वे महिला को पहले से जानते थे और पूर्व में भी पैसे देकर पार्टी व मौज-मस्ती करते रहे हैं। इस बार भी महिला के बताए गए फ्लैट पर पहुंचे थे, तभी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।

मौके से 10 कंडोम, 4 फटे कंडोम रैपर, 6 मैनफोर्स 100 एमजी सेक्सवर्धक गोलियां, पेट्रोलियम जेली, मॉइस्चराइजर, 6 स्मार्ट फोन तथा 4100 रुपये नकद बरामद किए गए।क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बारादरी धनंजय कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह (मिशन शक्ति प्रभारी), महिला उपनिरीक्षक रीतू राठी, हेड कांस्टेबल आशीष मिश्र, कांस्टेबल सिद्धांत चौधरी, अंकुर कुमार व महिला कांस्टेबल मोनी शामिल रहीं।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

5 hours ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

5 hours ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

5 hours ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

5 hours ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

5 hours ago

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…

9 hours ago