Advertisement

home

चार घंटे की रिमांड पर लाया गया बरेली दंगे का आरोपी नदीम खान,छावनी में तब्दील हुआ इलाका

बरेली। बरेली दंगों के आरोपी और आईएमसी नेता नदीम खान को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर जिला अस्पताल मेडिकल को लाया गया। जेल से अस्पताल तक का पूरा रास्ता हाई अलर्ट पर रहा और इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस फोर्स, पीएसी, एसपी सिटी और सीओ मौके पर मौजूद रहे। एहतियातन कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर आमजन की आवाजाही नियंत्रित की गई।
पुलिस वाहनों के काफिले के साथ नदीम खान को अस्पताल लाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामला 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल से जुड़ा है, जिसमें कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें से एक मुकदमा थाना कोतवाली में लियाकत अली की शिकायत पर दर्ज हुआ था।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के नाम से एक फर्जी लेटर वायरल किया गया था, जिस पर उसके हस्ताक्षर नहीं थे। पुलिस के अनुसार यह लेटर कूट रचना के जरिए तैयार किया गया था, जिसे प्रशासन और मीडिया को गुमराह करने के उद्देश्य से फैलाया गया। कोर्ट से मिली चार घंटे की रिमांड के दौरान आरोपी के घर से वही मूल लेटर बरामद हुआ है, जिसे विवेचना का अहम साक्ष्य माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूछताछ जारी रखते हुए मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

 

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

2 days ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

2 days ago