Advertisement

home

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

बरेली। बरेली–पीलीभीत हाईवे पर शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना हाफिजगंज क्षेत्र के सिथरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के अजीतडांडी गांव निवासी 31 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र रतन लाल, 17 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र हरिप्रसाद और 18 वर्षीय गोपाल पुत्र छत्रपाल बरेली में पुताई का काम कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे नवाबगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेमपाल और सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गोपाल को सीएचसी नवाबगंज भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हाफिजगंज थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

4 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

9 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

24 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago