Advertisement

home

26 सितंबर के बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य मुकदमे में चार्जशीट दाखिल

बरेली । 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 46 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक इस बवाल से जुड़े कुल 8 मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मुख्य मुकदमा कोतवाली थाना बरेली में दर्ज है, जिसमें गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।
चार्जशीट में पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला करने, पथराव, फायरिंग और सरकारी व निजी वाहनों में तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपियों की भूमिका को चिन्हित किया, जिसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।

पुलिस का कहना है कि बवाल के अन्य मामलों में भी जांच तेजी से पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

3 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

8 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

23 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago