Advertisement

बदायूँ

विश्व हिंदू परिषद बरखेड़ा के कार्यकर्ताओं ने बंगला देश के प्रधानमंत्री का पुतला फूँका तथा विरोध प्रदर्शन किया

बरखेड़ा।विश्व हिंदू परिषद की बरखेड़ा ब्लॉक इकाई द्वारा शुक्रवार को बरखेड़ा ब्लॉक तिरहा पर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बरखेड़ा ब्लॉक तिरहा मार्ग में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान “बांग्लादेश मुर्दाबाद”, “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।हाल ही में बांग्लादेश में सनातनी हिन्दू दीपू चन्द्र दास की कट्टरपंथी तत्वों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी।आरोप है कि हत्या के बाद उनके शव को पेड़ से बांधकर जला दिया गया। इस घटना को लेकर हिन्दू समाज में गहरा रोष व्याप्त है, जिसके चलते यह विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध नारेबाजी के माध्यम से दर्ज कराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन का नेतृत्व में जिला संगठन मंत्री ललित कुमार,जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन मोहन, , जिला गौ रक्षा प्रमुख नंदकिशोर गंगवार प्रखंड मंत्री सुखदेव वर्मा प्रखंड संयोजक हरीश पाल प्रखंड सहसंयोजक कौशल गंगवार शिवम भोजवाल नीरज भोजवाल विनोद राजेश भोजवाल सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…

6 hours ago

बरेली :फर्जी हवलदार बनकर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी का खुलासा,एक गिरफ्तार

बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…

6 hours ago

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का…

6 hours ago

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गम्भीर

​ बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात…

6 hours ago

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…

1 day ago

बरेली: कलेक्ट्रेट में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…

1 day ago