Advertisement

home

नए साल के जश्न को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य की कड़ी चैतावनी, जिले में हुड़दंग करने बालों पर होगी कार्यवाई

बरेली। 31 दिसम्बर की शाम नए साल 2026 के जश्न को लेकर बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है 2025 कि 31 दिसंबर की रात अगर किसी ने भी हुड़दंग मचाने, सड़क पर उत्पात करने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी ने दो टूक कहा कि शहर के अंदर बीच सड़क पर जश्न के नाम पर अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान अक्सर कुछ असामाजिक तत्व सड़क पर गाड़ियां रोककर नाच-गाना, तेज आवाज में म्यूजिक, शराब के नशे में मारपीट और ट्रैफिक बाधित करने जैसी हरकतें करते हैं।

इस बार ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

उन्होंने कहा कि सड़क पर केक काटना, डीजे बजाना, बाइक या कार से स्टंट करना, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना सीधे तौर पर अपराध की श्रेणी में आएगा।पकड़े जाने पर न सिर्फ वाहन सीज होंगे बल्कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और भड़काऊ या कानून तोड़ने वाले वीडियो पोस्ट करने वालों पर भी एक्शन लिया जाएगा।

एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नया साल शांति और मर्यादा के साथ मनाएं।किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा किया कि बरेली पुलिस का मकसद जश्न रोकना नहीं बल्कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। चेतावनी साफ है—हुड़दंग किया तो कार्रवाई तय है।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

2 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

6 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

21 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago