Advertisement

home

सरकारी पट्टे की जमीन से हो रहा है मिट्टी का अवैध खनन, शिकायत पर प्रशासन जांच में जुटा

बरेली। एक तालाब पाटने को दूसरा तालाब बना देना खनन माफियाओ के लिए कोई बड़ी बात नहीं क्योंकि प्रशासन मुठ्ठी में लेकर यह किसी हद तक भी जा सकते हैं। इस तरह का चौंकाने वाला मामला नौसेना गांव से है यहां के एक व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि उसके पड़ोसी ने पट्टे की जमीन पर खनन करा कर तालाब बना दिया जिससे उसकी फसल को नुकसान हो रहा है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव नौसना निवासी शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह पुत्र महावीर सिंह ने एसडीएम आलोक कुमार को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव निवासी विजय बाल्मिकी पुत्र लल्ला बाबू को सरकारी कृषि भूमि का पट्टा मिला था जिसमें उसने कोई फसल नहीं की। और अब खनन माफियों को मिट्टी बेंच कर खेत से छह सात फिट मिट्टी उठवा दी जिससे खनन की ट्रॉलियां उसके खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। उधर सूत्रों का कहना है कि मात्र दस ट्रॉली मिट्टी की तहसील से उठान कि परमिशन थी और आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली लगा कर सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी का खनन किया जा रहा है एसडीएम से पहले भी इस मामले की शिकायत गांव निवासी ओमप्रकाश और राम प्रकाश ने बीते मंगलवार को एसडीएम से की थी जिसपर हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी उठान की जांच में पुष्टि की थी एक दिन काम रुकने के बाद फिर दोबारा खनन शुरू हो गया अब दूसरी शिकायत पर प्रशासन क्या कार्यवाही करता है यह समय बताएगा फिल हाल एसडीएम ने तहसीलदार आशीष कुमार को मामले की जांच सौंपी है।

Express views

Recent Posts

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, तमंचा, नकदी और बाइक बरामद

बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को रविवार सुबह…

6 hours ago

मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे से तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। फतेहगंज क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी वार्ड 5 स्थित हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे…

6 hours ago

​बरखेड़ा: खेत पर सिंचाई कर रहे युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और…

1 day ago

एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

बरेली।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज बरेली के आईएमए हॉल में भाजपा प्रत्याशी…

1 day ago

तेंदुए की दहशत से थमा जनजीवन, स्कूल में शिक्षक मौजूद बच्चे गायब,ग्राम सचिवालय  पर लटके ताले; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

​बरखेड़ा : क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में  पिछले एक सप्ताह से घूम रहे एक तेंदुए…

1 day ago

धर्मांतरण की आड़ में लालच का खेल या साजिश? कथित मतांतरण के आरोपों ने मचाया बवाल

नौकरी, शादी और चमत्कार का झांसा देकर धर्म बदलवाने की साजिश। पुलिस ने आरोपी को…

2 days ago