Advertisement

home

नगरपालिका की जलापूर्ति पर उठे सवाल, पकड़िया मोहल्ले में गंदा पानी सप्लाई का आरोप

पीलीभीत: नगरपालिका पीलीभीत द्वारा की जा रही जलापूर्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के मोहल्ला पकड़िया निवासी विनय सक्सेना ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा पानी अत्यंत गंदा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विनय सक्सेना के अनुसार, उन्होंने इस समस्या को लेकर नगरपालिका में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पालिका की ओर से कोई भी संतोषजनक जवाब या समाधान नहीं दिया गया। गंदे पानी की सप्लाई से क्षेत्रवासियों में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगरपालिका जल्द से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कराए, पानी की गुणवत्ता सुधारे और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करे, ताकि आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago