Advertisement

home

बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे रोड पर रबर फैक्ट्री गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहार नगला निवासी बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत। हादसा इतना जबरदस्त था (भीषण था) कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रवि साहू की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव लोहार नगला पहुंची तो घर में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार लोहार नगर निवासी सपा नेता सिंटू पाठक ने बताया कि आज रविवार की शाम को लगभग 3 बजे हमारे गांव लोहार नगला निवासी रवि साहू पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 22 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स से फतेहगंज पश्चिमी किसी काम से गया। वहां से लौटते समय फतेहगंज पश्चिमी राधा कृष्ण मंदिर से थोड़ा आगे और फैक्ट्री गेट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से रवि साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और अज्ञात वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दौरान नेशनल हाईवे रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। जिससे अपरा तफरी मच गई। और बताया कि मृतक रवि आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई शनी है। मृतक की माता जी मंद बुद्धि है। और उसके पिता छोटेलाल की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। और उन्होंने बताया कि मृतक का पुश्तैनी गांव भूडा के पास नगरिया गांव है। ‌इनका पुरा परिवार बहुत समय पहले अपना भूडा गांव छोड़कर लोहार नगला गांव में बस गए थे। लोहार नगला गांव में मृतक की सगी बुआ रहती है। मृतक रवि साहू की शादी नहीं हुई थी वह अपने भाई और मां के साथ रहता था। रवि की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Express views

Recent Posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…

9 hours ago

बरेली :फर्जी हवलदार बनकर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी का खुलासा,एक गिरफ्तार

बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…

9 hours ago

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का…

10 hours ago

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गम्भीर

​ बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात…

10 hours ago

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…

1 day ago

बरेली: कलेक्ट्रेट में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…

1 day ago