Advertisement

home

PNB बैंक में सेंधमारी की कोशिशखिड़की काटकर घुसे चोर, लॉकर तक पहुंचने की कोशिश नाकाम

बरेली।सिरौली कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में देर रात चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। चोर बैंक के पिछले हिस्से की खिड़की काटकर अंदर दाखिल हुए, लेकिन नकदी या सेफ तक पहुंचने में असफल रहे।

बताया जा रहा है कि चोरों ने बैंक परिसर में काफी समय तक रुककर सेफ और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, सफलता न मिलने पर वे मौके से फरार हो गए।

इसी रात कस्बे में खड़े एक वाहन का शीशा काटकर उसमें रखे सामान की चोरी की घटना भी सामने आई है। इन वारदातों के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े किए हैं।

इस संबंध में सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैंक प्रबंधन या पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलते ही तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमों को सतर्क कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। वहीं, कस्बे के व्यापारियों ने रात की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

2 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

6 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

21 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago