Advertisement

home

आयुष्मान योजना में निजी अस्पताल पर अवैध वसूली का आरोप, डीएम से की शिकायत

बरेली। जिले के स्मार्ट सिटी अस्पताल, कर्मचारी नगर में है अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में गंभीर अनियमितताओं और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। आवंला थाना क्षेत्र के आजमपुर मझरा भीमलौर रसूलपुर निवासी राजू वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक डॉ. विजय गंगवार पर गरीब मरीज से लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, उनके भाई रमेशचन्द्र वर्मा 7 दिसंबर 2025 को सड़क हादसे में घायल हुए थे और 9 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराए गए। आरोप है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद करीब 10 दिन तक इलाज के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये वसूले गए। बाद में 17 दिसंबर को आयुष्मान योजना के तहत 90,400 रुपये काट लिए गए, फिर भी दवाइयों और ऑक्सीजन के नाम पर अलग से पैसे लिए जाते रहे। नौ दिनों में लगभग 84 हजार रुपये की दवाइयां दी गईं, जिनका न बिल दिया गया और न जांच रिपोर्ट।
पीड़ित ने डीएम से जांच करने , धनवापसी और रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

2 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

6 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

21 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago