बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के ग्राम करगैना निवासी तोताराम श्रीवास्तव ने गांव के ही कुछ दबंगों पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 27 दिसंबर की शाम करीब 7:09 बजे गौरवजीत, विश्वजीत, सुरेन्द्र, नवल किशोर उर्फ सोनू तथा बृज किशोर श्रीवास्तव 4–5 अन्य लोगों और दो पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही सभी ने उसे खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बच्चों ने उसे बचा लिया। दबंगों ने संपत्ति में हिस्सा न देने की धमकी भी दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई गई है। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…
बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…
बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…
बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…