Advertisement

राष्ट्रीय

आनंद विहार कॉलोनी मे चोरी, नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में घर में चोरी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। थाना बारादरी क्षेत्र के आनंद विहार कालोनी साईं मंदिर के पास रहने वाली अलका शर्मा पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।
पीड़िता अलका शर्मा के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे जब वह छत पर बने कमरे की सफाई करने पहुंचीं तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और संदूक खुले हुए थे। चोर घर से 8 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी पायल और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए थे।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने थाना बारादरी में लिखित शिकायत दी है और चोरी की घटना की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

3 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

8 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

23 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago