Advertisement

home

बीमा एजेंट बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार से चलता था साइबर फ्रॉड का नेटवर्क


बरेली। बीमा पॉलिसी में ज्यादा बोनस और अतिरिक्त मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।
थाना भुता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो स्विफ्ट कार में बैठकर मोबाइल फोन के जरिए ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केसरपुर साप्ताहिक बाजार के पास खाली मैदान में कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं।
सूचना के आधार पर भुता पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक स्विफ्ट कार से चार युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मो. नवी निवासी केसरपुर, फरमान निवासी धन्तिया थाना फतेहगंज पश्चिमी, मो. अकरम और आरिफ निवासी केसरपुर थाना भुता के रूप में हुई है।
सभी आरोपी बरेली जिले के ही रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
7 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 5 एटीएम कार्ड, 1 पैन कार्ड, फर्जी बिलों की चालान स्लिप, विजिटिंग कार्ड, 54 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा ठगी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को कॉल कर खुद को नामी बीमा कंपनियों का एजेंट बताते थे। पहले विश्वास जीतते थे, फिर पॉलिसी में बोनस मिलने, रिफंड या ज्यादा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में मंगाकर आपस में बांट ली जाती थी।
आरोपियों ने बताया कि वे ज्यादा शिक्षित नहीं हैं। कोई जरी का काम करता है तो कोई ठेकेदारी से जुड़ा है, लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लालच में साइबर ठगी के रास्ते पर उतर आए।
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना भुता में आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके बैंक खातों, कॉल डिटेल और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में और नाम सामने आ सकते हैं।

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

2 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

6 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

21 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago