Advertisement

home

ए एन टी एफ यूनिट ने बरामद की 646 ग्राम स्मैक-हेरोइन व 52.5 किलो केमिकल, तीन तस्कर गिरफ्तार,इनोवा कार, तीन मोबाइल और 1.03 लाख नकद बरामद,

बरेली।कोतवाली पुलिस के सहयोग से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को नशे के खिलाफ मंगलवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है।थाना मीरगंज क्षेत्र में बरेली-रामपुर हाईवे पर हुरहुरी मोड़ के पास दबिश देकर पुलिस ने 646 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन, 52.500 किलो एसीटिक एनहाइड्राइड (हेरोइन बनाने वाला केमिकल), एक इनोवा कार, तीन मोबाइल फोन और 1,03,520 रुपये नकद के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाकिर पुत्र शहामीर निवासी ग्राम साहासा (विसारतगंज), ओमेन्द्र पुत्र मटरू सिंह निवासी ग्राम बहोरपुरा (बिनावर, बदायूं) और मनोज पुत्र रज्जन सिंह निवासी ग्राम औंध (फतेहगंज पश्चिमी) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/9 (ए)/25 (ए) /29/60 के तहत रिपोर्ट लिखी गई है।प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह तोमर के अनुसार 5 जनवरी को बीट सूचना के जरिए जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल लेकर सप्लाई के लिए आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम गठित की गई। 6 जनवरी शाम मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर इनोवा कार (यूपी 53 डीटी 7227) से मीरगंज क्षेत्र में केमिकल की डिलीवरी देने और तैयार स्मैक लेने आ रहे हैं।सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने बरेली-रामपुर हाईवे पर हुरहुरी मोड़ के पास घेराबंदी की और एक साथ दबिश देकर तीनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान शाकिर के पास से 640 ग्राम स्मैक/हेरोइन, 1 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं ओमेन्द्र के कब्जे से नीले रंग के प्लास्टिक कैन में 52.500 किलो एसीटिक एनहाइड्राइड और मोबाइल फोन मिला। चालक मनोज के पास से भी मोबाइल और नकदी बरामद की गई। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में स्मैक और केमिकल दोनों की पुष्टि हुई।पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि एसीटिक एनहाइड्राइड को गजरौला क्षेत्र से लाकर शाकिर को सप्लाई किया जाता था, जहां इससे स्मैक तैयार कर बाजार में बेची जाती थी। तैयार स्मैक का एक हिस्सा सप्लायर को भी दिया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
मादक पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया है। बरामद स्मैक और केमिकल के नमूने एफएसएल जांच के लिए भेजे जाएंगे।पुलिस उपाधीक्षक मीरगंज अजय कुमार सिंह के अनुसार नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा। गिरफ्तार करने वाली ए एन टी एफ टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार सहारनपुर, बरेली से हेडकंस्टेबल दिनेश कुमार, सिपाही सौरभ चौधरी, अंकित यादव , विनीत कुमार, कुश कुमार और रसविंद्र चौधरी मीरगंज थाने से सहयोगर्थ उपनिरीक्षक सूरज पाल, अरुण कुमार हेडकंस्टेबल अंकित कुमार और आरक्षी अंकुर सिरोही समेत ए एन टी एफ समस्त सर्विलांस टीम लखनऊ शामिल रही।

Express views

Recent Posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…

6 hours ago

बरेली :फर्जी हवलदार बनकर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी का खुलासा,एक गिरफ्तार

बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…

6 hours ago

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का…

6 hours ago

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गम्भीर

​ बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात…

6 hours ago

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…

1 day ago

बरेली: कलेक्ट्रेट में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…

1 day ago