Advertisement

home

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते सम्प्रति राजस्व निरीक्षक व निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली।  भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सम्प्रति राजस्व निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त वीरेंद्र पाल सिंह, वर्तमान में सम्प्रति राजस्व निरीक्षक तहसील आंवला, जनपद बरेली, तथा उनके साथ सह अभियुक्त सर्वेश कुमार पुत्र प्रेम शंकर, निवासी ग्राम बनईया, थाना मीरगंज (निजी व्यक्ति) को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी नगर पंचायत सिरौली स्थित नलकूप नंबर दो, पानी की टंकी के पास की गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता पंकज पुत्र शिवनंदन, निवासी केसरपुर, तहसील आंवला ने संगठन से शिकायत की थी कि उसकी कृषि भूमि की पैमाइश के बदले सम्प्रति राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह द्वारा बीस की रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत की सत्यता जांचने के बाद टीम ने योजना बनाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, सह अभियुक्त सर्वेश कुमार पूर्व में मीरगंज तहसील में लेखपाल के पास निजी कार्य करता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लेखपालों की मिलीभगत से उसने पहले भी अवैध रूप से मोटी रकम वसूली है। फिलहाल भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा थाना भमौरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

12 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

12 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

12 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

15 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

15 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

17 hours ago