बरेली: बरेली–नैनीताल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में पिता और उसके दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बहेड़ी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार पिता अपने दोनों बेटों के साथ किच्छा मजदूरी करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…
बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…
मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…
Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…