Advertisement

home

दहशत: गांव में तेंदुए की मौजूदगी,ग्रामीणों में खौफ

बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बर्रामऊ में तेंदुए की दहशत में एक महीने से ग्रामीण परेशान है, रात्रि के समय गांव में भ्रमण करता है तेंदुआ लगभग दो दर्जन गांव के आवारा कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है ,15 दिन पूर्व गाँव और खेतो में तेन्दुया के पगचिन्ह मिलने के बाद वन विभाग द्वारा तीन दिन पहले तेन्दुया को पकड़ने को पिंजरा लगाया गया, पिंजरे के पास लगे कैमरो में तेन्दुया के। लगातार तस्वीरे आ रही परन्तु तेन्दुया पिंजरे में नहीं कैद हो रहा। तेंदुआ की गांव में मौजूदगी से गांव के लोगों को जान तथा मवेशियों के लिए मंडरा रहा खतरा , खेतों पर किसान काम करने नही जा पा रहे है, तेन्दुया को जल्द पकड़ने को ग्रामीणों ने वन विभाग से अन्य कोई तरकीब को कहा , वन विभाग के खिलाफ आक्रोष विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीणों की मांग जब पिंजरे में नहीं कैद हो रहा तो किसी और विधि से पकड़ा जाए,जिससे कोई अप्रिय घटना न हो , तेंदुआ की दहशत से गांव के लोग रात-रात भर जाग कर मवेशियों की सुरक्षा कर रहे है,
ग्रामीणों का कहना WTF ने गार्डों को कैमरे की निगरानी देकर जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिंजरे के पास डयूटी पर तैनात वन कर्मी रात होते ही गायब हो जाते है जबकि तेन्दुया रात में ही जंगल से बाहर निकल रहा है।
गाँव मे वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने बालों में प्रधान माखनलाल,दीपांशु,गजेंद्र सिंह,महेश कुमार,सतीश कुमार,अवनीश कुमार,विजय बहादुर,सुरेशपाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

6 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

7 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

9 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

17 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

21 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

21 hours ago