Advertisement

home

मंदिर परिसर की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार,मौके पर जांच को पहुची राजस्व विभाग की टीम

​
​बरखेड़ा ।क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखाखास निवासी झाझन लाल,गेंदल लाल नेमुख्यमंत्री को दियेगये शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम समाज लखाखास की भूमि पर गाँव के ही लोगो ने अवैध अतिक्रमण का कर रखा है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।
​
​ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत लखाखास के मंदिर परिसर में स्थित ‘ग्राम समाज’ की भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से स्थाई निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। पत्र में महेन्द्र पाल पुत्र प्यारेलाल और प्यारेलाल पुत्र उदयराज पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है।
​​शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब शुरुआत में कब्जा करने की कोशिश की गई, तो इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी गई थी। सूचना मिलने पर लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुँचकर काम रुकवा दिया था।
​हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के जाते ही आरोपियों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए वहां फिर से ऊँची दीवार खड़ी कर दी है।
​
​इस मामले को लेकर ग्रामीण झांझनलाल और गेंदनलाल पुत्र चूरामन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप करने की अपील की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि:
​मंदिर परिसर की भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
​राजस्व विभाग की टीम में नॉयब तहसीलदार वीरपाल ब हल्का लेखपाल अंकुर गंगवार ने आज शुक्रवार को मौका मुआयना कर अवैध कब्जाधारकों को सख्त हिदायत दी है कि इस जगह पर कोई निर्माण न किया जाये।
​

Express views

Recent Posts

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

2 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

6 hours ago

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

21 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago