Advertisement

home

बरेली: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गठबंधन पर जमकर बोला हमला,मनरेगा बना भ्रष्टाचार का पर्याय जी राम जी से मिलेगा ईमानदार विकास और रोजगार

बरेली ।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो एक रुपये में 85 पैसे की दलाली करके जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा देते थे, वह लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को नसीहत न दें। उन्होंने कहा कि जो अपराध करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पहले खुद को सुधारे फिर दूसरों को सलाह दे।

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से अखिलेश यादव बिहार चुनाव हार कर आए हैं, तब से उनके दिमाग का संतुलन बिगड़ा हुआ है, अच्छे से इलाज कराएं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया और भी बुरी हार हरने वाले हैं। उनके सदस्यों की संख्या बहुत ही सीमित होने वाली है, क्योंकि किसी को गुमराह करके एक बार तो चुनाव जीता जा सकता है, बार-बार नहीं जीता जा सकता है। 2024 में इन लोगों ने जनता को गुमराह किया और उसके दुष्प्रचार का असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और बिहार विधानसभा के चुनाव जीते हैं और अब पश्चिम बंगाल को जीतने जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में फिर से भाजपा की उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

 

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

5 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

6 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

8 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

16 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

20 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

20 hours ago