Advertisement

home

सिस्टोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा व पंजाब बने चैंपियन। पंजाब ने हरियाणा को 58 -32 के अंतर से हराया

बरेली। उड़ान ग्लोबल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय नेशनल सिस्टोबाॅल प्रतियोगिता के अंतिम और तीसरे दिन आज सेमीफाइनल में जीत कर आई टीमों के बीच फाइनल खेल खेला गया। पुरुषों वर्ग में पंजाब व हरियाणा के मध्य हुई। जिसमें पंजाब ने हरियाणा को 58-32 के अंतर से हराकर विजेता बनी। वहीं महिला वर्ग में हरियाणा ने कर्नाटक को 24-08 से हराकर चैंपियन बनी। पुरुष वर्ग के बेस्ट अटैकर के रूप में पंजाब के रवि रहे। महिला वर्ग के बेस्ट अटैकर के रूप में कर्नाटक की श्रेया रही। पुरुष वर्ग में बेस्ट डिफेंसर के रूप में उत्तर प्रदेश के जीतू और महिला वर्ग में बेस्ट डिफेंसर के रूप में हरियाणा की पायल दबदबा रहा। बरेली से सिस्टोबॉल के सेक्रेटरी सुमित शर्मा और अध्यक्ष रिजवान अंसारी एवं मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, ट्रेजर अमित कुमार कौशिक ने सभी विजेताओं को मेडल, ट्राफी तथा उपहार देकर सम्मानित किया।

स्कूल प्रबंधक रिजवान अंसारी ने बताया कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में उड़ान ग्लोबल स्कूल में सिस्टोबॉल नेशनल प्रतियोगिता बुधवार को शुरू की गई। मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा और फिल्म अभिनेत्री के पिता रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पटनी ने दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भारत के लगभग सभी प्रदेश से खिलाड़ियों ने पहुंच कर प्रदर्शन किया।
बुधवार पहले दिन बालक वर्ग में पंजाब बनाम मध्यप्रदेश (69-30) मुंबई बनाम उड़ीसा(36-08) हिमाचल प्रदेश बनाम हरियाणा (28-44) तेलंगाना बनाम केरल(22-12) छत्तीसगढ़ बनाम जंबू कश्मीर (14-40) उत्तराखंड बनाम पांडिचेरी (42-02) दिल्ली बनाम बिहार (24-27) और बालिका वर्ग में गोवा बनाम पंजाब (02-26) हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश (24-06) पंजाब बनाम मध्यप्रदेश (14-04) कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़ (22-12) पश्चिमी बंगाल बनाम दिल्ली (20-06) हिमाचल बनाम तेलंगाना (19-11) बिहार बनाम उत्तरप्रदेश (10-06) टीमों ने स्कोर किया। रेफरी विकास, सोनल आतिश,कविता रहे।बृहस्पतिवार को दूसरे दिन विजेता टीमें प्रदर्शन करके स्कोर करेंगी। और तीसरे दिन फाइनल में खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे। उसके बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर बरेली सिस्टोबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष रिजवान अली अंसारी और सचिव समित शर्मा ने समूचे देश से आए खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

7 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

19 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago