Advertisement

home

फिरौती के लिए नाबालिग बालिका का किया गया अपहरण,  तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। फिरौती के लिए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न सिर्फ बच्ची को सकुशल बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अचानक लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी परिजनों ने आशंका जताई थी कि बच्ची का अपहरण कर उससे फिरौती की मांग की जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और तत्काल खोज अभियान शुरू किया गया।

पुलिस ने सर्विलांस, स्थानीय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। सुनियोजित रणनीति और लगातार प्रयासों के चलते पुलिस टीम ने कुछ ही समय में अपहरण में शामिल तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे बालिका के परिवार से मोटी रकम की फिरौती वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त साधन भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, फिरौती की साजिश सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बालिका की सकुशल वापसी के बाद परिजनों ने नवाबगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जमकर सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की मजबूती का उदाहरण बताया है।

 

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

7 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

19 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago