Advertisement

home

गर्भवती महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाला, ठंड में गेट के बाहर बैठी रही महिला

बरेली ।तुरसा पट्टी गांव में पांच माह की गर्भवती महिला को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकला। पीड़ित महिला अपने ससुराल में गेट के अंदर जाने की जिद पर रात ठंड में दरवाजे पर बैठी रही। आज शनिवार सुबह शाही थाना प्रभारी ने महिला से बातचीत कर उसकी समस्या का निदान करने की बात कही। मगर वह ससुराल जाने की जिद पर अड़ी रही। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव तुरसा पट्टी में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच माह की गर्भवती महिला रुकसारा को ससुराल वालों ने गाली गलौज एवं मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला रुकसारा देर रात तक ससुराल के गेट पर घर अंदर जाने की गुहार लगाती रही। इतनी कड़कड़ाती ठंड होने के बावजूद ससुरालियों का दिल नहीं पसीजा। जानकारी के अनुसार जिला रामपुर के थाना खजूरिया क्षेत्र के टेरी महतोष निवासी हैं, लड़की के पिता भूरे ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की रुकसारा का निकाह तुरसा पट्टी निवासी अनवार के बेटे असलम हुसैन के किया था। और उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। जिसमें बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान शामिल था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। और विवाह के कुछ ही समय बाद से उनकी बेटी रुकसार को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। एक माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया, जबकि उसकी एक वर्षीय बेटी को ससुराल वालों ने अपने रोक लिया। और उसके सोने चांदी के जेवरात सास ने छीनकर अपने पास रख लिए। ‌ जिस समय यह घटना हुई उस समय रुकसारा पांच माह की गर्भवती थी। उसके बाद रुकसारा अपने मायके टेरी महतोष गांव आकर रहने लगी।
पीड़िता के भाई साबिर ने आरोप लगाया कि एक माह पहले ससुराल वालों ने उसकी बहन को शौचालय साफ करने वाला तेजाब जबरन पिलाने की कोशिश की थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे आठ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और आज भी उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार को रुकसारा अपने भाई साबिर के साथ ससुराल पहुंची और गेट पर खड़े होकर घर के अन्दर जाने के लिए देर रात तक वह ससुराल के गेट पर बैठी रही। भाई ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष ने तब भी गेट नहीं खोला। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुबह थाने आने के लिए कहकर लौट गई। शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला ने बताया कि एक महिला अपने ससुराल के गेट पर बैठी हुई थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और आपसी समझौते का प्रयास किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जे से हटवाई दीवार

बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…

6 hours ago

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…

10 hours ago

कान्हा गौशाला को लेकर हिंदू महासभा हुई उग्र, 15 दिन का अल्टीमेटम

पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…

11 hours ago

बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची से नाम गायब होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…

12 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार, दो चोर मुठभेड़ में घायल, चोरी का माल बरामद

बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी करने वाले…

12 hours ago

पीलीभीत: स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, 6 साल की मासूम को बिना अभिभावक के स्कूल से निकाला; परिजनों ने डीएम से की शिकायत

पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल 'स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल' पर एक गंभीर आरोप लगा है।…

14 hours ago