Advertisement

home

अवैध संबंधों की गई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली ।आधी रात को खूनी ‘इश्क’! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को हथौड़े से उतारा मौत के घाट
सिरौली । थाना सिरौली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ “पति-पत्नी और वो” के चक्कर में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। सिरौली के गाँव नगला भूडा में शनिवार की देर रात अवैध संबंधों की खातिर एक पत्नी ने ममता को ताक पर रखकर अपने ही पति सुरेश पाल सिंह यादव की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

नींद में मौत बनकर बरपा हथौड़ा
जानकारी के मुताबिक, सुरेश पाल सिंह को इस बात का इल्म भी नहीं था कि जिस पत्नी के साथ वह जीवन बिता रहा है, वही उसकी मौत की पटकथा लिख चुकी है। शनिवार की देर रात जब सुरेश गहरी नींद में था, तब उसकी पत्नी ममता ने अपने प्रेमी होतम को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सुरेश पर भारी हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। प्रहार इतना घातक था कि सुरेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बिस्तर पर ही उसका दम निकल गया।

24 घंटे में हुआ खुलासा
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की। शुरुआती जांच में ही पुलिस को घर के भीतर के किसी व्यक्ति पर शक हुआ। जब ममता से सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया पुलिस जांच में सामने आ मुख्य बिंदु आए हैं ममता और होतम के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहे थे।सुरेश पाल इन संबंधों के बीच में कांटा बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए यह खौफनाक साजिश रची गई।
हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं। प्रेमी के साथ सलाखों के पीछे ‘कातिल’ पत्नी सिरौली पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए ममता और उसके प्रेमी होतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गाँव में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि कैसे एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सुहाग की इतनी क्रूरता से हत्या कर सकती है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

4 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

5 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

7 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

19 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago