बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव नंदगांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ललिता पत्नी प्रेमराज को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल ललिता ने बताया कि उसके पहले पति हीरालाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका विवाह तहेरे जेठ प्रेमराज से करा दिया था। ललिता के अनुसार प्रेमराज शराब का आदी है और कोई काम-धंधा नहीं करता। वह रोजाना गांव के लोगों के साथ बैठकर शराब पीता रहता है।
बताया गया कि घटना वाले दिन भी प्रेमराज शराब पी रहा था। जब ललिता ने उसे शराब पीने से मना किया और काम करने को कहा तो वह भड़क गया। इसी दौरान प्रेमराज और उसके देवर अतवारी ने मिलकर ललिता की डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे पहले मझगांवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…
पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…
बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…
बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…