Advertisement

home

पुलिस और एसओजी को मिली बड़ी कामयाबी,डेढ़ करोड़ की मार्फिन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

बरेली। SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

IPS अंशिका वर्मा (एसपी साउथ) के प्रभावी नेतृत्व और पर्यवेक्षण में फरीदपुर थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए  बरेली–शाहजहांपुर हाईवे पर 1 किलो 400 ग्राम मॉरफीन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मॉरफीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।हाईवे पर खड़े ट्रक में कर रहे थे सप्लाई की तैयारी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने रेशमबाग फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।मौके से अफजल, हसनैन खान और तसलीम को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वसीम नामक आरोपी फरार हो गया।ट्रक, मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आईसर कैंटर ट्रक, तीन मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन बरामद की।पूछताछ में सामने आया कि नोट गिनने की मशीन का इस्तेमाल नशा तस्करी से होने वाली रकम की गिनती के लिए किया जाता था।मणिपुर से लाई जाती थी मॉरफीन पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मॉरफीन की खेप मणिपुर से ट्रक के जरिए लाई जाती थी।ट्रक को अफजल चलाता था, जबकि फरार आरोपी वसीम का सीधा संपर्क नशा सप्लायरों से था और उसी के माध्यम से खेप मंगाई जाती थी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी तसलीम पर पहले से एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और जुआ अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच की जा रही है।एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों और फरार वसीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।फरार आरोपी की गिरफ्तारी और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।इस बड़ी बरामदगी के बाद जिले में नशा तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मचा हुआ है,IPS अंशिका वर्मा कि इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

3 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

4 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

6 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

18 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago