Advertisement

home

बरेली में पुलिस–गौतस्करों की मुठभेड़, एक को गोली लगी, दूसरा गिरफ्तार

बरेली । पुलिस और गौतस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकटिया के पास हुई इस मुठभेड़ में गौतस्कर अबरार के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी मुरसलीन को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए गौतस्कर अबरार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तस्करों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, एक गंडासा और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में गौतस्करी की सूचना के आधार पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

Express views

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

11 hours ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

11 hours ago

कमिश्नर ने की योग दिवस की तैयारियों और IGRS की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन और आईजीआरएस (IGRS) जनशिकायतों के त्वरित निपटारे…

12 hours ago

फर्जी मुकदमों और रंगदारी वसूली के आरोपों में घिरे  पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर बढ़ा पुलिस का शिकंजा

  पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब दर्ज…

13 hours ago

​मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​बरखेड़ा : थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के…

1 day ago

नगर पंचायत चेयरमैन पर लगाया दबंगई का आरोप

बरखेड़ा। कस्बा के वार्ड नं 10 निवासी मो० खुर्शीद पुत्र मकसूद अहमद ने जिलाधिकारी को…

1 day ago