Advertisement

home

कोर्ट के आदेशानुसार चला बुलडोजर, चार दुकाने ध्वस्त

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के मकड़ी खोय गांव में कोर्ट के आदेश रोड के किनारे बनी चार दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे (कोर्ट ) सिविल न्यायालय बरेली के आदेश पर सिविल अमीन राकेश कुमार, के निगरानी में मकड़ी खोय गांव रोड किनारे बनी चार दुकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान थाना शाही पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस एवं पीएसी जवान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बरेली के हैदर गंज निवासी छत्रपाल, लेखराज, आदि ने थाना शाही क्षेत्र के गांव मकड़ी खोय में जमीन खरीदकर उस पर चार दुकानों का निर्माण कर लिया।जबकि वादी जसवंत का कहना है कि उक्त चार दुकानें का निर्माण उसकी जमीन गाटा संख्या 95 पर कर लिया है। वादी पक्ष ने 2023 में कोर्ट की शरण ली। तीन साल के अंतराल के बाद कोर्ट ने उपरोक्त भूमि पर कब्जे को अवैध ठहरते हुए। भूमि को कब्जे दरों से मुक्त कराकर वादी। पक्ष जसवंत आदि के पक्ष में फैसला कर दिया। और बुधवार को सिविल न्यायालय अमीन राकेश कुमार के नेतृत्व में शाही, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, आमला, सिरौली सहित पांच थानों की पुलिस एवं एलआईयू हेड नीलम और पीएसी की एक प्लाटून की मौजूदगी में चारों दुकानों को ध्वस्त किया गया। दुकानें गिरने तक शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैशला घटना स्थल पर मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जे से हटवाई दीवार

बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…

6 hours ago

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…

10 hours ago

कान्हा गौशाला को लेकर हिंदू महासभा हुई उग्र, 15 दिन का अल्टीमेटम

पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…

11 hours ago

बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची से नाम गायब होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…

12 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार, दो चोर मुठभेड़ में घायल, चोरी का माल बरामद

बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी करने वाले…

12 hours ago

पीलीभीत: स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, 6 साल की मासूम को बिना अभिभावक के स्कूल से निकाला; परिजनों ने डीएम से की शिकायत

पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल 'स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल' पर एक गंभीर आरोप लगा है।…

14 hours ago