बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी सर्राफा व्यापारी राजीव रस्तोगी 40 वर्ष का शव आज सुबह करीब 9 बजे घर से कुछ दूर स्थित उनके बाहर बने अस्थाई आवास पशुशाला में रस्सी से लटकता मिला । मृतक अपने पीछे दो लड़की और दो लड़के छोड़ गया है । मृतक राजीव रस्तोगी की कस्बे के दौलतपुर मार्ग पर शांति ज्वेलर्स नाम से सर्राफे की दुकान है । कल रात को मृतक की छोटी लड़की साक्षी का जन्मदिन था और घर में दावत का माहौल था पर रात बीतने के बाद ये हसी खुशी का माहौल ग़म में बदल गया । आज सुबह राजीव रस्तोगी रोज की तरह अपने बाहर पशुओं को चारा डालने गए थे पर काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो बड़ी लड़की और लड़का हिमांशु जब उधर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था किसी तरह पड़ोस के घर से लड़के ने अंदर पहुंच कर गए खोला जब दोनों भाई बहन गौड़े में पड़े टीन शेड की तरफ गए तो देखा राजीव का शव रस्सी से झूल रहा है।शव को देखकर घर मे चीखपुकार मच गई ,हत्या है आत्महत्या के बारे में अभी कुछ पता नही चला है ,सूचनापर पहुची पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।थानाप्रभारी ने बताया कि प्रथम दीर्ष्टया में आत्महत्या लग रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार कार्यबाही की जाएगी।
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने के चक्कर में विवादित टिप्पणी करना एक इन्फ्लुएंसर को…
रिपोर्ट - अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा शनिवार देर शाम परमठ मंदिर…
बरखेड़ा।शनिवार को खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
बरखेड़ा (पीलीभीत): क्षेत्र के गांव अर्शियाबोझ में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना…
बरेली । मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी ने बरेली की तहसील सदर और फरीदपुर का निरीक्षण…
बरखेड़ा (पीलीभीत): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में…