Advertisement

home

बंच केविल कटने से कस्बे में 24 घन्टे से विधुत सप्लाई ठप्प

बरखेड़ा। नाला खोदते समय बंच केविल कटने से कस्बा के वार्ड नं 9 की 24 घन्टे से विधुत सप्लाई ठप्प,विधुत विभाग के कर्मचारियों द्वारा ठेकेदार के खिलाफ थाने में शिकायत।
पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग के किनारे बरखेड़ा ब्लॉक के सामने नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा नाला के ठेकेदार ने कल मंगलवार को शाम नाला खोदने का काम शुरू किया जिसमें कस्बा के वार्ड नं 9 को जाने बाली विधुत केविल नीचे पड़ी हुई थी जिसे ठेकेदार के जे सी बी ड्राइबर ने बिना देखे खुदाई कर नष्ट कर दिया जिस कारण इस वार्ड को जाने बाली विधुत सप्लाई बंद हो गई ,जिसकी शिकायत अबर अभियंता संत कुमार वर्मा ने आज बुधवार को थाने में दी है।शिकायत के बाद मौके पर पहुचकर पुलिस ने जानकारी कर सम्बंधित ठेकेदार से सम्पर्क कर रही है।
अबर अभियंता ने बताया कि नगर पंचायत को पूर्व में नाला खुदाई के समय विधुत कर्मचारी की मौजूदगी में कार्य करबाने की सूचना दी जा चुकी है, नगर पंचायत की लापरवाही से हजारों लोग कल रात से अंधेरे में रहने को मजबूर है, और अभी कितने दिन और विधुत सप्लाई नही आएगी इसका कुछ पता नही कियोंकि सड़क पार कर लाइन दुरस्त करने के बाद ही लाइन चालू हो सकेगी जिसके लिये ऐन एच की अनुमति लेनी होगी।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

3 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

4 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

6 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

18 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago