Advertisement

home

आवारा कुत्ते का आतंक: कुत्ते के हमले से पांच लोग हुए घायल,एक बच्ची की हालत गंभीर

बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिम क्षेत्र के गांव मनकरी में आवारा कुत्तों का आतंक। गांव के कई लोगों को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काट कर किया घायल। आवारा कुत्ते के काटने से एक बच्ची बुरी तरह हुई घायल। जानकारी के अनुसार मनकरी गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियां ने बताया कि सभी ग्राम वासियों एवं प्रमुख समाजसेवियों द्वारा मंदिर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा पागल कुत्ता कहीं से आया गया। और उसने तीन बच्चों समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। जिसमें नन्हें लाल की पुत्री लक्ष्मी को बुरी तरह काट लिया। उसके बाद बच्ची के परिजनों ने तुरंत ही फतेहगंज पश्चिमी खिरका स्थानीय सरकारी अस्पताल में दिखाया उसके बाद बरेली जिला अस्पताल भर्ती कराया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी एवं ग्राम प्रधान ने बताया कि मनकरी गांव में मंदिर पर आयोजित खिचड़ी भोज से लौट रही 5 वर्षीय लक्ष्मी, 8 वर्षीय प्रज्ञा, 3 वर्ष के अभी और 35 वर्षीय कपिल और 60 वर्ष के भोले पर कुत्ते ने हमला कर पांच लोगों को बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। कुत्ते के हमले से 5 वर्षीय लक्ष्मी के चेहरे पर गहरे घाव बन गए हैं। बच्ची को परिजनों ने बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां बच्ची की हालत नाजुक बताई जाती है।

चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि मनकरी गांव में गांव में कुत्तों का आतंक है और आवारा जानवर (सांड) किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। गांव के किसान रात को फसल की रखवाली करने से भी डरते हैं। आवारा जानवरों को पकड़वाने एवं जंगल में छोड़ने की मांग अधिकारियों से की गई है। मीरगंज एसडीएम और सचिव हर्ष चौहान ने बताया कि मनकरी गांव में आवारा कुत्ते ने कई लोगों को काटा है। जिनमे कपिल पुत्र जयवीर, प्रज्ञा पुत्री हरिद्वारी और भोले राम को आवारा कुत्ते ने काट लिया है। जल्द ही आवारा जानवरों को पकड़वाया जाएगा।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

3 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

4 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

6 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

18 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago