बरखेड़ा। नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन के आवास पर कथित रूप से संचालित किए जा रहे अवैध ममता क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बरखेड़ा निवासी विमलेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर की गई शिकायत के बाद की गई।
शिकायत के आधार पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ चेयरमैन के आवास पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से क्लीनिक से जुड़े कई अभिलेख बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी के क्रम में स्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। अभिलेखों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के दौरान राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार वीरपाल एवं कस्बा लेखपाल भी मौजूद रहे।
कार्रवाई के बाद कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की इस छापेमारी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…
डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…
Edited by: mohit पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड स्थित धन्वंतरी अस्पताल में हाथ के…
बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुकमी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा…
अमरिया (पीलीभीत)।जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध असलाहधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…