Advertisement

home

जांच टीम पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, 37 ओवरलोड ट्रक व 3 वाहन सीज, 24 आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने खनन, ओवरलोडिंग वाहन एवं ISTP जांच अभियान के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना बहेड़ी में पंजीकृत मुकदमा के अंतर्गत कुल 37 ओवरलोड ट्रक व 3 अन्य वाहन सीज करते हुए 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


घटना 15 जनवरी की है। खनन अधिकारी जनपद बरेली मनीष कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, जिलाधिकारी बरेली द्वारा गठित जांच टीम वन विभाग तिराहा, कस्बा बहेड़ी पर खनन व ओवरलोडिंग की जांच कर रही थी। आरोप है कि बिना खनन कागजात वाले ट्रकों ने बिना रुके एक राय होकर जांच टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर कूदे, जिसमें उपनिरीक्षक कृष्णपाल को चोट आई और बैरिकेटिंग तोड़ते हुए ट्रक मौके से फरार हो गए।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बहेड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 16 जनवरी को नवीन मंडी, कस्बा बहेड़ी से वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद 37 ओवरलोड ट्रक एवं 3 अन्य वाहन धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
सलमान पुत्र इस्लाम निवासी डोहरिया थाना भोजीपुरा, मोहम्मद कमर पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी गुडवारा थाना बहेड़ी, करन सिंह पुत्र भगवानदास निवासी जादौपुर थाना भोजीपुरा, चांद पुत्र उरमान शाह निवासी महेशपुरा थाना सीबीगंज, मोहम्मद नसीम पुत्र इजराइल निवासी टांडा थाना शेरगढ़, सुनील पुत्र बादाम सिंह निवासी करमपुर चौधरी थाना इज्जतनगर, कासिम पुत्र मोसम खां निवासी डोहरिया पचदोरा थाना भोजीपुरा, विकास पुत्र जगदीश निवासी इंदूपट्टी थाना तिलहर शाहजहांपुर, फुरकान पुत्र मजीउल्ला निवासी दियूरिया कला जिला पीलीभीत, अनुज पुत्र कुंवरसेन निवासी मिर्जापुर रंजीत थाना बहेड़ी, साकिर पुत्र साबिर निवासी सुरला थाना भोजीपुरा, नाजिम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी गुडवारा थाना बहेड़ी, राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी आनंदीपुर थाना देवरनिया, मुस्तफा पुत्र फरजंद निवासी कंजादासपुर थाना इज्जतनगर, दान सिंह पटेल पुत्र देवस्वरूप निवासी पट्टी दियावाली थाना जहानाबाद पीलीभीत, इमरान पुत्र सुलेमान निवासी पचदौरा दौहरिया थाना भोजीपुरा, निजाम पुत्र इकराम निवासी पचदौरा दौहरिया थाना भोजीपुरा, मुजीव पुत्र सफदर अली निवासी मुरादपुर थाना भोजीपुरा, सलमान पुत्र अब्दुल खां निवासी पचदौरा दौहरिया थाना भोजीपुरा, सोहेल पुत्र शमशेर निवासी कंजादासपुर थाना इज्जतनगर, अजरूद्दीन पुत्र अलीशेर निवासी कंजादासपुर थाना इज्जतनगर, नियासुद्दीन उर्फ रहसुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी कंजादासपुर थाना इज्जतनगर, अनूप गुप्ता उर्फ अनु कुमार गुप्ता पुत्र स्व. वीरेन्द्र पाल गुप्ता निवासी वीर सावरकर नगर कॉलोनी थाना इज्जतनगर तथा सहरूद्दीन पुत्र फखरूद्दीन निवासी बिहारीपुर थाना किला बरेली।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक वंशराज सिंह, धर्मेन्द्र पंवार, अनुप सिंह, अवधेश कुमार, यशपाल सिंह, समरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, हरपाल सिंह भाटी, विशेष कुमार, संरजीत सिंह, कपिल कुमार, देवेश सिंह, महावीर सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार, ओवेन्द्र सिंह, राहुल कुमार, अमरजीत सिंह, आकाश राणा, विकास कुमार, आदित्य रघुवंशी, अंकुश खन्ना तथा महिला कांस्टेबल कंचन व दीपशिखा शामिल रहीं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

3 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

4 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

6 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

15 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

18 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

19 hours ago