Advertisement

home

हफ्ता न देने पर दबंगों की गुंडागर्दी, ठेला संचालक व पत्नी से सरेआम मारपीट

बरेली। जिला अस्पताल के पास अवैध वसूली और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना कोतवाली क्षेत्र में फड़ ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाले युवक और उसकी पत्नी के साथ सरेआम मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के पास घटना का वीडियो भी मौजूद है।
मढ़ीनाथ निवासी पीड़ित देवेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सुभाष नगर निवासी विक्की सक्सेना खुद को सरकारी जमीन का मालिक बताकर रोजाना ₹200 की अवैध ‘हफ्ता’ वसूली करता था। 15 जनवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे, काम मंदा होने के कारण हफ्ता न देने पर आरोपी चार अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए देवेश को सरेआम पीटा व सड़क पर घसीटा।
आरोप है कि दबंगों ने देवेश की पत्नी के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और लज्जा भंग करने का प्रयास किया, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। ठेले पर रखा सामान सड़क पर फेंक दिया गया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने थाना प्रभारी को पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। देवेश का कहना है कि वह भयभीत है और उसे न्याय की उम्मीद है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

2 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

3 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

6 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

14 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

18 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

18 hours ago