Advertisement

home

हैदरी दल का सरगना मजहर गिरफ्तार, एडिटेड वीडियो से माहौल खराब करने का आरोप

बरेली। हिंदू संगठनों की तर्ज पर बनाए गए तथाकथित हैदरी दल के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मजहर के रूप में हुई है, जिस पर सोशल मीडिया पर फर्जी व एडिटेड वीडियो वायरल कर धार्मिक व सामाजिक माहौल बिगाड़ने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस के मुताबिक मजहर हैदरी दल का सरगना बताया जा रहा है। आरोप है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर युवतियों को अपमानित करने वाले वीडियो बनाकर उन्हें एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल करता था, जिससे समाज में तनाव और नफरत फैल रही थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की गतिविधियों से जुड़े अहम साक्ष्य मिले, जिसके बाद उसे बरेली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मजहर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे किसी भी संगठन या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जो समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करेगा।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Express views

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

15 hours ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

16 hours ago

कमिश्नर ने की योग दिवस की तैयारियों और IGRS की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन और आईजीआरएस (IGRS) जनशिकायतों के त्वरित निपटारे…

16 hours ago

फर्जी मुकदमों और रंगदारी वसूली के आरोपों में घिरे  पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर बढ़ा पुलिस का शिकंजा

  पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब दर्ज…

17 hours ago

​मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​बरखेड़ा : थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के…

2 days ago

नगर पंचायत चेयरमैन पर लगाया दबंगई का आरोप

बरखेड़ा। कस्बा के वार्ड नं 10 निवासी मो० खुर्शीद पुत्र मकसूद अहमद ने जिलाधिकारी को…

2 days ago