बरेली। जनपद मेरठ में मछुआ समाज के युवक सोनू कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले को लेकर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के प्रदेश सचिव ईश्वर दयाल कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ईश्वर दयाल कश्यप ने कहा कि सोनू कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि यह मांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देश पर उठाई गई है।
निषाद पार्टी का आरोप है कि बार-बार निवेदन के बावजूद प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। पार्टी का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया। साथ ही डॉ. संजय कुमार निषाद को मेरठ जाने से गाजियाबाद सीमा पर रोका जाना उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जबकि अन्य जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी गई।
पार्टी ने मुख्यमंत्री से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, भूमि पट्टा, सुरक्षा व्यवस्था तथा मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लालता प्रसाद कश्यप, गणेश कश्यप , हेमंत कश्यप , विनय कश्यप, चेतराम कश्यप , धर्मेंद्र कश्यप ,संत कुमार ,रामनाथ कश्यप, रामपाल कश्यप , शेर सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली ।भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष को बरेली पुलिस…
बरेली : जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी…
बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…
जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…
पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…
पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…