Advertisement

home

कैफे कांड का मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर कोर्ट में हंसते हुए पहुंचा, किया सरेंडर

  • पुलिस की भूमिका पर फिर उठे सवाल

बरेली। कैफे में छात्रा के दोस्तों के साथ “लव जिहाद” के नाम पर मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी और पूर्व बजरंग दल कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर आखिरकार अदालत में पेश हो गया। हैरानी की बात यह रही कि जिस आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश देने का दावा कर रही थी, वही आरोपी बेखौफ और मुस्कुराते हुए कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

घटना के बाद से ऋषभ ठाकुर फरार बताया जा रहा था, लेकिन उसके खुलेआम कोर्ट पहुंचने और आराम से आत्मसमर्पण करने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आम लोगों के बीच चर्चा है कि क्या पुलिस वास्तव में आरोपी को पकड़ना चाहती थी या सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शहर के एक कैफे में छात्रा के दोस्तों के साथ लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश का दावा किया था।

अब आरोपी के खुद कोर्ट में सरेंडर करने के बाद यह सवाल और गहरा गया है कि
अगर आरोपी आसानी से उपलब्ध था, तो पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई?

फिलहाल कोर्ट में सरेंडर के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

 

Express views

Recent Posts

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जे से हटवाई दीवार

बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…

3 hours ago

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…

7 hours ago

कान्हा गौशाला को लेकर हिंदू महासभा हुई उग्र, 15 दिन का अल्टीमेटम

पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…

9 hours ago

बाढ़ प्रभावित जिलों की सूची से नाम गायब होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…

9 hours ago

पुलिस मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार, दो चोर मुठभेड़ में घायल, चोरी का माल बरामद

बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी करने वाले…

9 hours ago

पीलीभीत: स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, 6 साल की मासूम को बिना अभिभावक के स्कूल से निकाला; परिजनों ने डीएम से की शिकायत

पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल 'स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल' पर एक गंभीर आरोप लगा है।…

11 hours ago