Advertisement

home

कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे 24 पर रोडवेज बस समेत कई वाहन टकराए, दो दर्जन यात्री घायल, मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज़ हेतु भेजा अस्पताल

बरेली। फरीदपुर में रविवार सुबह सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर घने कोहरे के कारण तीन रोडवेज बस समेत 20 वाहन टकरा गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया।

फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे पर कोहराम मच गया। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण रोडवेज बस और कार समेत 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

हाईवे से नीचे उतरी रोडवेज बस –
फरीदपुर क्षेत्र में सुबह के वक्त हाईवे पर घना कोहरा छाया, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे शुगर मिल के समीप हाईवे की दोनों लेन पर एक के बाद एक 20 वाहन टकरा गए। वाहनों की टक्कर होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया।

रोडवेज की तीन बसें हुई दुर्घटनाग्रस्त
हादसे में तीन रोडवेज बसें, ट्रक, डीसीएम और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि जो लोग मामूली चोटिल थे, वे अपने गंतव्य के लिए चले गए। गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

बस में फंसा चालक बताया जा रहा है कि सबसे पहले गोरखपुर से मेरठ जा रही रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आए कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गए।

हादसे में रोडवेज बस चालक मुजफ्फरनगर के ग्राम बहादुरपुर हुसैनपुर निवासी अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बस में फंस गया था। पुलिस ने उसे निकालकर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

बरेली डिपो की रोडवेज बस में बैठकर बलराम व उनकी पत्नी यशोधरा और उनके दो बच्चे लव (छह वर्ष) और माही (10 वर्ष) कटरा से दिल्ली जा रहे थे। हादसे में माही घायल हो गई, उसे अस्पताल भिजवाया गया।

इसके अलावा कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त सभी वाहनों को हाईवे से हटवाया। उसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

Express views

Recent Posts

परिवारिक विवाद में रिश्तों का कत्ल, पोते ने दादा की ईंट मारकर की हत्या

बरेली। मोहल्ला शाहगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पारिवारिक विवाद…

1 day ago

बरेली : मामूली विवाद में चाकूबाजी, तीन दिन बाद युवक की मौत

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों द्वारा…

1 day ago

नगर निगम दुकानदारों ने महापौर से की मुलाकात, किराया बढ़ाना व नामांतरण में भेदभाव का आरोप

बरेली। नगर निगम की दुकानों के किराएदारों ने सोमवार को पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व…

2 days ago

9 साल के प्यार का दर्दनाक अंत: पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, सुसाइड दिखाने की कोशिश

बरेली। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुरम कॉलोनी से सामने आया यह मामला रिश्तों…

3 days ago

UGC Act :यूजीसी के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, पुराना 2012 का रूल किया फिर से लागू

@desk:UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने…

6 days ago

पीलीभीत:UGC गाइडलाइन के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, अधिसूचना को बताया ‘काला कानून’

पीलीभीत। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जनवरी 2026 में जारी नई गाइडलाइन के विरोध में…

7 days ago