Advertisement

home

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

  • नए व महिला मतदाताओं को जोड़ने के दिए निर्देश

पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज 18 जनवरी 2026 को जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों (बूथों) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं एवं मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज, एलआईयू कार्यालय, पुरानी तहसील, उपाधि कॉलेज, प्राइमरी स्कूल सैदपुर, प्राथमिक विद्यालय भमौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया हुसैनपुर, कंपोजिट प्राइमरी स्कूल न्यूरिया, नेहरू इंटर कॉलेज गुलड़िया भिंडारा सहित अन्य बूथों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से सुबह से प्राप्त फॉर्म-6 आवेदनों की जानकारी ली गई तथा बीएलओ द्वारा ऑनलाइन किए गए आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि महिला मतदाताओं के साथ-साथ 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं को अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में जोड़ा जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक बूथ पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया गया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आम मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

2 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

3 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

6 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

14 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

18 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

18 hours ago