Advertisement

home

रसूला चौधरी गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति की हुई स्थापना

बरेली। रविवार को रसूला चौधरी गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान सैकड़ो लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। ‌जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में आज रविवार को शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की भव्य मूर्ति का अनावरण मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाईयों और ग्राम वासियों ने महाराणा प्रताप और भगवान श्री राम के नारे लगाए।
इस अवसर पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं एवं उनके युद्ध कौशल के बारे में जानकारी दी। और कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें राष्ट्रभक्ति साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के युवा जिला अध्यक्ष अमित सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, एडवोकेट यशेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त कर महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला और महाराणा प्रताप उनके बताएं रास्ते एवं उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। और सभी लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही। (इस गरिमामयी अवसर पर) मूर्ति स्थापना एवं कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, भाजपा नेता चक्रवीर सिंह चौहान, मीरगंज गन्ना समिति के अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, रेलवे के रिटायर मैनेजर नेत्रपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, रसूला ग्राम प्रधान लालता प्रसाद, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, विक्रमपुर ग्राम प्रधान वेदपाल सिंह, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, दीपक तोमर, दुर्ग पाल सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, ठाकुर सत्येंद्र सिंह, मास्टर नेत्रपाल सिंह, ठाकुर उमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरनलाल कश्यप, सभासद अबोध सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, ठेकेदार गौरव मिश्रा, बबलू गंगवार, रंजीत दिवाकर, जगतपाल सिंह सहित प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोग के साथ सैकड़ो लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Express views

Recent Posts

बरसात की शुरुआत में ही खुली पोल, नालियों का गंदा पानी घरों में घुसा

​ बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर…

17 hours ago

बहादुरपुर हुकमी में आवादी के बीच घुसा तेंदुआ, दो बकरियों पर किया हमला,ग्रामीणों में दहशत

​बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुकमी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा…

18 hours ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तमंचे व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

अमरिया (पीलीभीत)।जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध असलाहधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

20 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला संपन्न, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर 'हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा'…

23 hours ago

अवैध कब्जों और भूमाफियाओं के खिलाफ हिन्दू महासभा का हल्लाबोल,सदर तहसील में धरना, SDM को सौंपा ज्ञापन

  पीलीभीत। जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज, नजूल, शत्रु संपत्ति और श्मशान भूमियों पर…

23 hours ago

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, मासूम बच्चों समेत घर से निकाला ,पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।​ क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी पीड़िता मंजू देवी ने तहरीर देते हुये बताया…

2 days ago