बरेली सिरौली पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में 1 किलो 300 ग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुलड़िया उपराला स्थित एक पेस्टिसाइड की दुकान पर छापेमारी के दौरान की गई।
पुलिस को दुखड़ा गांव स्थित एक पेस्टिसाइड की दुकान पर अफीम के सौदे की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसओजी की टीम ने दुकान पर छापा मारा। ग्राम लाभारी निवासी देवेंद्र नामक व्यक्ति अफीम लेकर दुकान की ओर जा रहा था।
एसओजी की टीम पहले से ही देवेंद्र का पीछा कर रही थी। देवेंद्र ने पुलिस को देखकर दौड़कर पेस्टिसाइड की दुकान में घुसने की कोशिश की। बड़गांव चौकी और एसओजी की टीम ने तुरंत दुकान में घुसकर देवेंद्र को पकड़ लिया और उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की।
थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि देवेंद्र के अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।
बरखेड़ा । जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग ने कस्बा बरखेड़ा में अवैध कब्जे के…
जिम में महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर किया शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर मांगे पैसे…
पीलीभीत। बिलसंडा नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का मुद्दा अब तेजी पकड़ता जा…
पीलीभीत । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रत्याशी एमएलसी स्नातक कुमुद गंगवार के…
बरेली । थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तांबा चोरी करने वाले…
पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल 'स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल' पर एक गंभीर आरोप लगा है।…