Advertisement

home

पीलीभीत में नकली कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

  • यूट्यूब से सीखी तकनीक, घर पर बनाता था नशे वाला कफ सिरप

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में पुलिस ने नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। थाना घुंघचाई पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में तैयार कफ सिरप, खाली शीशियाँ, ढक्कन, रैपर और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र कामता प्रसाद, निवासी लाह, थाना पूरनपुर, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। मौके से Topex Gold की 340 और Coyorex-T की 35 शीशियाँ, कुल 375 बोतलें, बरामद हुई हैं। इसके साथ ही नकली सिरप बनाने में इस्तेमाल की जा रही 488 खाली शीशियाँ, 1939 ढक्कन, 110 रैपर, स्प्रिट से भरी बोतलें, छोटा गैस सिलेंडर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त पहले पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता था। बाद में उसने अपने गांव और शाहजहांपुर जनपद के खुटार क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक खोल लिया। करीब दो वर्ष पूर्व उसने यूट्यूब के जरिए नकली कफ सिरप तैयार करने की विधि सीखी और घर में ही इसका निर्माण शुरू कर दिया।

बताया गया कि कोरेक्स कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगने के बाद अभियुक्त ने Topex Gold और Coyorex-T जैसे नामों के नकली रैपर छपवाए। स्प्रिट, ऑरेंज फ्लेवर, DX सिरप घोल और चीनी के शीरे को मिलाकर नकली कफ सिरप तैयार किया जाता था। खाली बोतलें और ढक्कन बरेली से मंगवाए जाते थे और छोटे गैस सिलेंडर की मदद से पैकिंग कर सिरप को असली जैसा रूप दिया जाता था।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह कफ सिरप पूरनपुर क्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोरों और दलालों को सप्लाई करता था, वहीं गांव-कस्बों में नशेड़ियों को 80 से 100 रुपये प्रति शीशी बेचता था। एक बार में करीब 350 शीशियाँ तैयार की जाती थीं, जिनकी लागत बेहद कम थी, जबकि मुनाफा कई गुना अधिक मिलता था।
बताया गया कि कोरेक्स कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगने के बाद अभियुक्त ने Topex Gold और Coyorex-T जैसे नामों के नकली रैपर छपवाए। स्प्रिट, ऑरेंज फ्लेवर, DX सिरप घोल और चीनी के शीरे को मिलाकर नकली कफ सिरप तैयार किया जाता था। खाली बोतलें और ढक्कन बरेली से मंगवाए जाते थे और छोटे गैस सिलेंडर की मदद से पैकिंग कर सिरप को असली जैसा रूप दिया जाता था।

बरामदगी के आधार पर थाना घुंघचाई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा बताए गए मेडिकल स्टोरों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

2 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

3 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

5 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

17 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago