Advertisement

home

पुरानी रंजिश में गोलीकांड, एलएलबी छात्र की मौत

बरेली ।जनपद के कस्बा फरीदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवादा विल्सन्डी में पुरानी रंजिश को लेकर हुए गोलीकांड में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश यादव पुत्र ओमपाल यादव (उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एलएलबी पांचवें सेमेस्टर का छात्र था।

परिजनों के अनुसार योगेश मंगलवार को अपना परीक्षा पेपर देकर घर लौटा ही था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में उस पर गोली चला दी गई। गोली लगने से योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे बरेली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा भाई फरीदपुर में ही वकालत के पेशे से जुड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2023 में हुई एक लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी, उसी का बदला लेने के इरादे से यह वारदात की गई।
परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के मौजूदा प्रधान राम रहीस यादव के परिवार की ओर से गोली चलाई गई, जिससे योगेश की जान चली गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Express views

Recent Posts

माखन चोरी लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

बरखेड़ा। दस दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के सातवें दिन राधिका-कृष्ण कीर्तन मंडल वृंदावन के कलाकारों…

2 hours ago

नियमों का हवाला देकर विभाग ने काटा पल्ला-संयुक्त परिवार में अलग राशन कार्ड बनना मुमकिन नहीं, जैनब की अर्जी खारिज

पीलीभीत। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठी…

3 hours ago

पुलिया पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने युवक को तमंचा मारा, फरार

पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते…

5 hours ago

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

13 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

17 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

17 hours ago